लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Saturday, 4 January 2014

शिवा वंदना


शिवा वंदना

हे जगजननी माँ जगदम्बे
हे ब्रम्हाणी हे माँ अम्बे

जीवन सार बनो माँ मेरी
हे रुद्राणी हे अम्बिका

हे वैष्णवी हे चंडिका
जीवन उद्धार बनो माँ मेरी हे

हे काली माँ हे अम्बालिका
हे शिवा हे अर्पणा

धन – धन उपकार बनो माँ मेरी
हे पार्वती हे कल्याणी

हे कामाक्षी हे माँ अम्बा
जीवन आधार बनो माँ मेरी

हे कैलाशी हे भवानी
हे माँ धूम्रा हे माँ चंडी

पाप – कष्ट हरो माँ मेरी
जय माँ धात्री जय अनंगारि

जय माँ आद्री जय माँ दुर्गा
जीवन सत्कार बनो माँ मेरी

हे जगजननी माँ जगदम्बे
हे ब्रम्हाणी हे माँ अम्बे

जीवन सार बनो माँ मेरी


No comments:

Post a Comment