लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 20 January 2014

जिन्दगी दो राहों की मानिंद


जिन्दगी दो राहों की मानिंद
जिन्दगी दो राहों की मानिंद
नज़र आ रही है मुझे
जाऊं इस ओर या उस ओर
समझ आ नहीं रहा है मुझे
कहते हैं किसे झूठ और किसे सच
यह भान नहीं हो रहा है मुझे
जिन्दगी दो राहों की मानिंद
नज़र आ रही है मुझे
किसे कहूं सुख और किसे कहूं दुःख
ये कोई समझाए मुझे
किसे कहते हैं गिरना और किसे उठना
ये बात कोई बताये मुझे
जिन्दगी दो राहों की मानिंद
नज़र आ रही है मुझे
कहूं किसे गरीबी और किसे अमीरी
ये सत्य कोई बतलाये मुझे
कहते हैं किसे उंचा और किसे नीचा
कोई राह दिखलाए मुझे
जिन्दगी दो राहों की मानिंद
नज़र आ रही है मुझे
किसे मानव कहूं और किसे ईश्वर
ये तथ्य कोई समझाए मुझे
कि पालने में रो रहा है जो
उसे चुप कराऊँ कैसे
कि कोई ये बताये मुझे
कि गिरते को उठाऊँ कैसे
जिन्दगी दो राहों की मानिंद
नज़र आ रही है मुझे


No comments:

Post a Comment