लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 8 January 2014

भारत- ऐ मेरे वतन



भारत- ऐ मेरे वतन
भारत ऐ मेरे वतन
करूँ तुझको मैं नमन
अनेकता मे एकता
यही तेरी विशेषता
खूबसूरती तेरी काश्मीर
श्रृंगार तेरा पंजाब
पलते तेरे आँचल मे
तरह – तरह त्यौहार
कला तेरी निराली
छटा तेरी निराली
कल – कल करें ये नदियाँ
संस्कृति तेरी निराली
जन्मे यहाँ पर नानक
जन्मे यहाँ पर गौतम
जन्मे यहाँ महावीर
जन्मे यहाँ  फरीद
हे पुण्य भूमि भारत
हे मातृभूमि भारत
किस्से तेरे निराले
हैं वीर तूने पाले
सरहद पर मर मिटें जो
वो पूत तूने जन्मे
हे शांतिप्रिय भारत
हे विश्वदूत  भारत
महिमा कहूँ क्या तेरी
हे जगत दुलारे भारत
शिक्षा तेरी निराली
सन्देश तेरे प्यारे
आँखों की सबके तारे
हे विश्व प्यारे भारत
हे विश्व प्यारे भारत
हे विश्व प्यारे भारत

No comments:

Post a Comment