लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Saturday, 4 January 2014

क्षणिकायें


क्षणिकायें
कोई तो रोशन करो
मेरी तनहा राहों को
कोई तो पंख दो
मेरे विचारों को
कोई तो चुनो
मेरी राहों के कांटे
कोई तो मुझे
आसमां की उड़ान दो


जी रहा हूँ इस उम्मीद मे
आने वाला कल मेरा होगा
हर पल मेरा होगा आसमां  मेरा होगा
चीर कर बढूंगा हवाओं का सीना
मंजिल मेरी बाहों का हार होगा

########################################

No comments:

Post a Comment