Monday 21 September 2015

शिक्षा पर विचार

शिक्षा पर विचार


।.शिक्षा का उद्देश्य विद्वता का वरदान एवं चरित्र निर्माण होना चाहिए |
2.शिक्षा बौद्धिक उत्कर्ष का पर्याय है |
3.शिक्षा का उद्देश्य आंतरिक अज्ञान के भंवर से बाहर आकर स्वयं से स्वयं
को परिचित कराना है |
4.शिक्षा का उद्देश्य मानव को बौद्धिक अभिनन्‍्दन की ओर प्रस्थित करना
है।
5.शिक्षा का लक्ष्य मानव को सामाजिक प्राणी बनाना होना चाहिए |
6. शिक्षा अंतर्मन की श्रांतियों से ऊपर उठाकर मानव को समाज में स्थापित
करती है |
7. शिक्षा प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल करने का मार्ग प्रशस्त करती है |
8. शिक्षा का उद्देश्य अज्ञान रुपी अन्धकार से ज्ञान रुपी उजाले की ओर प्रस्थित
करना है |
9, शिक्षा संस्कार एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है |
।0. शिक्षा सुविचारों को दिशा प्रदान करती है |

No comments:

Post a Comment