लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 20 September 2015

मंगलमय जन्मदिवस हो

मंगलमय जन्मदिवस हो


जन्मदिवस मंगल्रमय हो तुमको , पूर्ण हों सभी अभिल्ाषाएं
तेरा हर पत्र हो अभिनन्दन, पूर्ण हों सभी कामनायें
चिंता तेरे द्वार न आये, दुःख सभी दूर हैं भागें
मंगत्र कारज पूर्ण हों तेरे, मन न रहे कोई चाहनायें
ईश्वर की कृपा हो तुम पर, मंजिल्र पायें आशाएं
पावन कीर्ति पताका रोशन, छू न पायें वेदनाएं
अद्वितीय तेरा हो जीवन, उत्कर्ष प्रास हों संवेदनाएं
सुसंस्कृत हों कर्म सभी तेरे , जीवन में रोशन हों संभावनाएं
संस्कारों की पूँजी से निर्मल हो जीवन, छू न पायें दु:ख की सीमाएं
जन्मदिवस की पावनता से, रोशन हो जीवन की आशाएं
जन्मदिवस लेकर आये, अपार सुख की संभावनाएं
चीरकर तम को जीवन से, पुष्पित हों सुकामनायें
आस्तिक हो भावनायें तेरी, मित्रती रहें सफलतायें
जन्मदिवस हो पावन तेरा, पुष्पित हो सब मंगल कामनायें


No comments:

Post a Comment