Friday 13 February 2015

तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं

तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं

तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं ओ राधे – राधे
तेरे रूप को निहारूं मैं राधे – राधे ओ राधे
मुरली की धुन पर नचाओ हमको राधे – राधे
ओ राधे
तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं ओ राधे – राधे

माता – पिता की हम सेवा करें राधे – राधे
ओ राधे
गुरु के चरण पखारें राधे – राधे ओ राधे
तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं ओ राधे – राधे

संयम की राह दिखाओ हमको राधे – राधे
ओ राधे
सत्य मार्ग पर लाओ हमको राधे – राधे ओ राधे
तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं ओ राधे – राधे

आत्मज्ञान से परिचय करा दो सबका राधे – राधे ओ राधे
आध्यात्म राह ले जाओ सबको राधे – राधे ओ राधे
तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं ओ राधे – राधे

जीवन से मुक्त करा दो सबको राधे – राधे ओ राधे
मोक्ष मार्ग दिखला दो सबको राधे – राधे ओ
तेरे चरणों में बलि – बलि जाऊं ओ राधे – राधे


No comments:

Post a Comment