लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 8 February 2015

गज़ब का अंदाज़ उनका , उस पर मुहब्बत का शुरूर

गज़ब का अंदाज़ उनका , उस पर मुहब्बत का शुरूर

गज़ब का अंदाज़ उनका , उस पर मुहब्बत का शुरूर
गज़ब की हर अदा उनकी , उस पर इश्क का जुनून
मखमली हुस्न से सजाया है खुदा ने उसको
यूं ही नहीं उसको अपनी खूबसूरती का गुरूर

मुझे सजा दो , मेरे प्यार को गाली न दो
मुझको मिटा दो , मेरे प्यार को गाली न दो
मुहब्बत को खुदा की नैमत समझ क़ुबूल किया है मैंने
मुझे सूली पर चढ़ा दो , मेरे प्यार को गाली न दो

जिगर में मैंने तुझको यूं ही जगह नहीं दी है
खुद को फना किया है तेरे इश्क में जानम
यूं ही नहीं तुझको इश्क़ का खुदा माना
खुदा से ज्यादा तुझको तरजीह दी है   जानम

जहां में और भी होंगे मुहब्बत के चाहने वाले
मैं जानता हूँ मेरी मुहब्बत का कोई मोल नहीं
जूनून की हद तक तुझे चाहता हूँ मैं जानशीं
मैं जानता हूँ मुहब्बत में मुझसा कोई काबिल नहीं

जख्मों का क्या है ये तो एक दिन भर ही जायेंगे
पर वो हसीं पल हम कभी भूल नहीं पायेंगे
मुहब्बत में बेवफाई हम कभी सह न पायेंगे

ज़ख्मों का क्या है ये तो एक दिन भर ही जायेंगे 

No comments:

Post a Comment