लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Saturday, 17 January 2015

खिलखिलाती वादियों में फूल मुस्करा रहे हैं



खिलखिलाती वादियों में फूल मुस्करा रहे हैं
तुम भी मुस्काओ हे मानव , वे ये हमको बता रहे हैं

चीर कर द्वेष की भावना को , एकता की माला बनाओ
रंग खुशियों के भरो तुम , वे ये हमको दिखा रहे हैं

 बेवजह यूं ही हम परेशान हैं क्यों
खुद पर नाज़ करते नहीं हम
बेवजह जिन्दगी को बना रहे तमाशा
फिर इस बात से हैरान है क्यों

जाम पर जाम पिए जा रहे हैं वो
ज़माने को इलज़ाम दिए जा रहे हैं वो
रहते हैं पर्दों में जो चारों पहर
दूसरों को आवारा बता रहे हैं वो




No comments:

Post a Comment