लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 20 January 2015

मेरी आँखों के सपने


 
मेरी आँखों के सपने


मेरी आँखों के सपने , तेरी बाहों के दीवाने 
 
जीते हैं इस आरज़ू में , ये मुहब्बत के परवाने


खुदा उन्हें बख्से नूर , हमें मुहब्बत का शुरूर 
 
हम पर एतबार हो उनको, सरे बाज़ार नीलाम न

 हो इश्क


मुझे भी हों मयस्सर , तेरे पल दो पल 
 
इसी आरज़ू के साथ , मेरी हर सुबह आये


ख्वाहिशों का ये समंदर , कहीं बिखर न जाए 
 
इंतज़ार मैं कर रहा तेरा , क़यामत की रात तो 

आये


खिला कर चहरे पर मुस्कान , मुझको न रुला

 देना
मुझे एतबार है तुझ पर , मेरे सपनों की 

शहजादी

 
ये बारिश मुझको कर रही है और भी दीवाना
 
तू आये तो किसी बहाने से ही आ जाए


ये आंखें नाम न हो जाएँ तेरे इंतज़ार में 
 
तू मेरी साँसों में बस जा , इस दिल को करार

 आये


मैं पूजता हूँ तुझको , उस खुदा की मानिंद
 
मेरे सपनों को कर रोशन , जीवन ए बहार आये


No comments:

Post a Comment