लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 28 August 2024

सत्य से सबका परिचय कराएं , आओ कुछ ऐसा करें

 सत्य से सबका परिचय कराएं , आओ कुछ ऐसा करें

सिंहासन डोल जाएँ , आओ कुछ ऐसा करें

वीरों के लहू का कतरा – कतरा देश काम आए
दिलों में देश प्रेम का ज़ज्बा जगाएं , आओ कुछ ऐसा करें

प्रकृति को सुनामी से बचाएं , आओ कुछ ऐसा करें
इस धरा को भूकंप से बचाएं , आओ कुछ ऐसा करें

आओ निर्माण करें ऊपजाऊ सामाजिक परिदृश्य का
आग्नेयास्त्र से विहीएँ धरा का निर्माण हो , आओ कुछ ऐसा करें

आप्राकृतिक कृत्यों से इस धरा को बचाएं , आओ कुछ ऐसा करें
आस्तिक चरित्रों का समंदर हो जाए ये समाज , आओ कुछ ऐसा करें

मनुष्य इस धरा की अमूल्य निधि हो जाए , आओ कुछ ऐसा करें
आदरणीय हो जाएँ सभी चरित्र , आओ कुछ ऐसा करें

अनुकरणीय विचारों से सभी हों आमोदित , आओ कुछ ऐसा करें
अभिनन्दन हो सभी चरित्रों का , आओ कुछ ऐसा करें

अजातशत्रु हो जाएँ सभी इस धरा पर, आओ कुछ ऐसा करें
मोक्ष मार्ग प्रस्थित हों सभी के , आओ कुछ ऐसा करें ||

अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

No comments:

Post a Comment