लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 6 February 2019

मुझे लक्ष्य सिद्ध करना है


मुझे लक्ष्य सिद्ध करना है

मुझे लक्ष्य सिद्ध करना है , कोशिश को पतवार बनाकर
सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ना है , कोशिश को पतवार बनाकर

गिरकर मुझको फिर उठाना है, कोशिश को पतवार बनाकर
सागर लहरों पर चलना है, कोशिश को पतवार बनाकर

जी लूंगा हर एक प्रयास मैं , कोशिश को पतवार बनाकर
कछुआ चल भी जीत मैं लूँगा, कोशिश को पतवार बनाकर

तूफानों से लड़ जाऊंगा , कोशिश को पतवार बनाकर
जीवन रोशन कर जाऊंगा, कोशिश को पतवार बनाकर

छू लूँगा मैं दूर आसमां , कोशिश को पतवार बनाकर
अँधेरे से लड़ लूँगा मैं , कोशिश को पतवार बनाकर

नए आयाम सजा जाऊंगा, कोशिश को पतवार बनाकर
गीत जीत के लिख जाऊंगा , कोशिश को पतवार बनाकर

मंजिल को पाना है मुझको, कोशिश को पतवार बनाकर
सफल मुझे खुद को करना है , कोशिश को पतवार बनाकर

नाव किनारे ले आऊँगा , कोशिश को पतवार बनाकर
जीवन गीत सजा जाऊंगा, कोशिश को पतवार बनाकर











2 comments: