लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 11 February 2019

विचार जो बदल लोगे , तकदीर बदल जायेगी


विचार जो बदल लोगे , तकदीर बदल जायेगी

विचार जो बदल लोगे तकदीर बदल जायेगी
कर्तव्य पथ पर जो चलोगे मंजिल मिल जायेगी

जीवन संघर्ष के दौर में साहस की मशाल जलाए रखना
तेरी कोशिशों को सागर सी, गहराई मिल जाएगी

मानवीय मूल्यों की जोत , दिल में जलाये रखना
तेरे जीवन में संस्कारों की , पावन गंगा बह आएगी

मुसीबतों के दौर में भी, साहस को न खोना
प्रयासों को पतवार बनाना, मंजिल मिल जायेगी

दूसरों की राह के काँटों को चुगने का ज़ज्बा रखना
तेरे हर एक प्रयास पर उस खुदा की नज़र हो जायेगी

पाक दामन पाक कोशिशों का समंदर सजाये रखना
तेरी हर एक कोशिश को दिशा मिल जायेगी

संस्कृति, संस्कारों को अपनी धरोहर बनाए रखना
तेरे जीवन में खुशियों की बहार आ जायेगी

अपनी नीयत अपनी सोच को पाकीजगी अता किये रखना
तेरे हर एक प्रयास पर खुदा की मेहर हो जायेगी


No comments:

Post a Comment