लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Saturday, 2 July 2016

जीवन बीता जाए

जीवन बीता जाए

जीवन बीता जाए , चलो हम कर्म संवारें
जीवन बीता जाए , चलो हम जन्म संवारें

जीवन बीता जाए , चलो प्रभु के गुण गायें
जीवन बीता जाए , चलो विश्वास जगाएं

जीवन बीता जाए , चलो उपवन महकाएं
जीवन बीता जाए , चलो मन को समझाएं

जीवन बीता जाए , चलो कुछ नियम बनाएं
जीवन बीता जाए , चलो बंधन से मुक्त हों

जीवन बीता जाए , करें हम जीवन पावन
जीवन बीता जाए , करें धरती को पावन

जीवन बीता जाए , चलो कुछ गीत सजाएं
जीवन बीता जाए , चलो प्रभु के गुण गायें

जीवन बीता जाए , करें हम सत्य का पालन
जीवन बीता जाए , रचाएं आदर्श का उपवन

जीवन बीता जाए , चलो करें आध्यात्म की बातें
जीवन बीता जाए , चलो चलें मोक्ष की राहें





No comments:

Post a Comment