लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 11 July 2016

बाला सुंदरी माता रानी

बाला सुंदरी माता रानी

बाला सुंदरी माता रानी
कर कल्याण जगत कल्याणी

बाला सुंदरी माता रानी

सुन्दर रूप तुम्हारा भाता
भरता सबके जीवन में आशा

बाला सुंदरी माता रानी

सुन्दर अति पावन तुम माता
सारा जग तुमको है ध्याता

बाला सुंदरी माता रानी

चरण कमल का मिले सहारा
पावन हो जाए जग सारा

बाला सुंदरी माता रानी

भव्य बना तेरा चौबारा
चारों पहर चले लंगर न्यारा

बाला सुंदरी माता रानी

मन मंदिर में तुम्हें बसायें
रोशन भाग्य करो महारानी

बाला सुंदरी माता रानी

मन में विश्वास जगाओ माता रानी
दर तेरे हम आये भवानी

बाला सुंदरी माता रानी

कष्टों से माँ हमें बचाओ
रोशन घर कर दो महारानी

बाला सुंदरी माता रानी

ज्योत तेरी हम सदा जलाएं
तुझको दिल से भोग लगावें

बाला सुंदरी माता रानी

मेरी पुकार सुनो महारानी
करो दया हे माता रानी

बाला सुंदरी माता रानी

कुल की रक्षा कर हे माता
सत्य मार्ग पर लो महारानी

बाला सुंदरी माता रानी

पर उपकार को धर्म बनावें
कुल का विस्तार करो महारानी

बाला सुंदरी माता रानी



No comments:

Post a Comment