लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 28 December 2014

फिर किसी मोड़ पर वो मिल जाएँ कहीं


फिर किसी मोड़ पर वो मिल जाएँ कहीं
 

फिर किसी मोड़ पर वो मिल जाएँ कहीं
 
कोई तो ऎसी सुबह हो खुदाया मेरे
 

जख्म दिल के नासूर हो जाएँ कहीं
 
उसके दीदार की कोई तो सुबह हो खुदाया मेरे
 

रातों की नींद , दिल का चैन अब नहीं मेरे
 
उसका पहलू नसीब हो मुझको खुदाया मेरे
  

उसकी कमसिन अदाओं का हुआ मुझ पर जादू
  
उसकी बाहों का मुझे सहारा मिले खुदाया मेरे
  

उसकी आँखों में डूबने का मन करता है मेरा
 
कुछ तो मेरी खबर कर खुदाया मेरे
 

कहीं किसी मोड़ पर जो वो मिल जाए मुझे
 
कुछ ऐसा तो करम कर खुदाया मेरे
 

मैं उसके दीदार की आस लिये ज़िंदा हूँ
 
क़यामत हो उसका दीदार हो जाए खुदाया मेरे
 

फिर किसी मोड़ पर वो मिल जाएँ कहीं
 
कोई तो ऎसी सुबह हो खुदाया मेरे

No comments:

Post a Comment