लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Thursday, 25 December 2014

पथिक तुम इतने विव्हल क्यों ?



पथिक तुम इतने विव्हल क्यों ?


पथिक तुम 
 
इतने विव्हल क्यों ?

क्या सूझ नहीं रहा 
 
मार्ग तुमको ?

जीवन की जटिलतायें ,

यात्रा की यातनायें ,

अँधेरे का भय ,

अधूरे सपनों का जाल
 

क्या ये सब तुझे 
 
भयभीत करते हैं ?


मैं पथिक हूँ

मुझे मार्गों का भय कैसा ?

मुझे अँधेरे का डर कैसा ?

उपर्युक्त सभी विषय 
 
मुझे व्याकुल नहीं करते 
 
मेरी निगाह मंजिल पर है
 
केवल मंजिल पर




No comments:

Post a Comment