लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 18 April 2017

रंगों की बहार होली ,खुशियों की बहार होली

रंगों की बहार होली , खुशियों की बहार होली

रगों की बहार हौली, खुशियों की बहार होली
अल्हड़ों का खुमार होली, बचपन का श्रृंगार होली

होली के रंगों में भीगें, आपस का प्यार होली
रिश्तों की जान होली, दिलों का अरमान होली

प्रेयसी का श्रृंगार होली. प्रियतम का प्यार होली
अंग - अंग खुशबू से महके. प्रेम का इज़हार होली

सैयां की बैयाँ का हार होली, अरमानों का आगाज़ होली
आशिकों का प्यार होली. मुहब्बत का इजहार होली

गुलाल से रोशन हो आशियाँ, दिलों मैं पलता प्यार होली
कहीं इंतज़ार होली, कहीं खिलती बहार होली

कहीं इश्क़ का इज़हार होली, कहीं नफरत पर वार होली
खुदा की इबादत होली, खुदा पर एतबार होली

पालते जो दिलों में जो मुहब्बत, उन पर निसार होली
उम्मीदों का ताज होली, रिश्तों का रिवाज़ होली

कुदरत का करिश्मा होली, प्रकृति का प्यार होली
प्यार की जागीर होली, ख्वाहिशों का संसार होली

रगों की बहार हौली, खुशियों की बहार होली
अल्हड़ों का खुमार होली, बचपन का श्रृंगार होली

होली के रंगों में भीगें, आपस का प्यार होली
रिश्तों की जान होली, दिलों का अरमान होली




No comments:

Post a Comment