लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 25 April 2017

कान्हा की मुस्कान होली

कान्हा की मुस्कान होली

कान्हा की मुस्कान होली , मथुरा की शान होली
वृन्दावन मैं झूम उठे सब, राधा संग खेलें श्याम होली

कृष्ण की मुस्कान हौली, मथुरा की खुशबू में हौली
गोकुल का प्यार हौली, वृन्दावन की सौगात होली

बरसाने की फुहार होली, जिन्दगी का रास होली
राधा की उम्मीद होली, कान्हा का प्यार होली

प्रेम का विस्तार होली, रिश्तों का संसार होली.
बांसुरी की तान होली, ग्वालों की मुस्कान होली

मुस्काते चेहरों पर, रंगों का खुमार होली
बुज में सुबह - शाम होली, ग्वालनों का प्यार होली

 बरसाने का प्यार होली, खुशियों की बरसात होली
गीतों की फुहार हौली, कन्हैया का प्यार होली

जीवन का प्रकाश होली, रंगों की बहार होली
कृष्ण - राधे का प्यार होली , जीवन का श्रृंगार होली

कान्हा की मुस्कान होली , मथुरा की शान होली
वृन्दावन मैं झूम उठे सब, राधा संग खेलें श्याम होली

कृष्ण की मुस्कान होली, मथुरा की खुशबू में होली
गोकुल का प्यार होली, वृन्दावन की सौगात होली





No comments:

Post a Comment