लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 18 April 2017

चंद नए एहसास - इक़बाल होगा बुलंद तेरा

१.

इकबाल होगा बुलंद तेरा भी, जो हो तुझे अपनी कोशिशों पर यकीन

खुद पर एतबार न करने वालों का , नामों निशाँ मिट जाता है.


2.


किनारों पर बैठ लहरों का मजा कभी मिलता है क्या  

चलो लहरों को अपनी जिन्दगी का , हमसफ़र करें 

3.


एहसास उसके करम  का , मुझको जो हो जाए 

मेरी जिन्दगी  की , एक नई सुबह हो जाए


4.

उसके कायदे और करम पर है मुझको यकीं 

इसी एहसास को अपना हमसफ़र बना , जी रहा हूँ मैं 


5.


कुर्बान उस खुदा की राह पर , खुद को कर दूं 

मेरे इस अरमान को उस खुदा का करम हो नसीब 



No comments:

Post a Comment