Saturday 26 June 2021

भाई जरा संभलकर ये मुंबई है - कटु अनुभव ( संस्मरण )

 सन 2016 की बात है मैं अपनी पत्नी के साथ भतीजी की शादी में मुंबई गया | चूंकि शादी एक दिन बाद की थी सो 

हमने मुंबई घूमने का प्रोग्राम बनाया | मैं , मेरी पत्नी, भांजी एवं दामाद जी , बड़ी बहन , जीजाजी , छोटी बहन एवं 

उसका बेटा  हम सभी  सबसे पहले सिद्धि विनायक जी के मंदिर दर्शन के लिए गए | भीड़ बहुत थी | धक्का - 

मुक्की चल रही थी फिर भी किसी तरह से हमें सिद्धि विनायक जी के दर्शन संभव हुए |

                         इसके बाद हम और आगे बढ़े बाबा हाजी अली जी के दरबार में हाजिरी के लिए | यहाँ भी भीड़ 

बहुत थी किन्तु आसानी से दरबार में प्रवेश मिल गया | हमने बाबाजी को चादर पेश की | थोड़ा  समय हमने समंदर 

की लहरों का नजारा लेने में खर्च किया | इसके बाद हम मुख्य सड़क पर आ गए और कुछ खाने का विचार मन में 

आया | बात मेंगो  शेक पर आकर रुकी | मुख्य सड़क पर " हाजीअली जूस कार्नर " के नाम से एक दुकान थी 

हमने चार ग्लास मेंगो शेक का आर्डर किया जब बिल भरने का समय तो हमारे पैरों के नीचे से जमीं खिसकने लगी 

| बिल था "680/-"  छः सौ अस्सी रुपये | हमने पूछा मैडम ये मेंगो शेक तो हम हमारे यहाँ ज्यादा से ज्यादा 20 रुपये 

में पीते हैं | पर एक सौ सत्तर रुपये एक ग्लास का |  हमारी गलती केवल इतनी थी कि हमने दाम नहीं पूछा और 

आर्डर कर दिया |

                इस घटना को आपके साथ साझा करने का एक ही उद्देश्य था कि आप जब भी मुंबई जाएँ कुछ भी 

खरीदने से पहले उसका दाम अवश्य पूछ लें | अन्यथा आपको भी हमारी तरह ..................|

No comments:

Post a Comment