लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 27 July 2021

पुस्तकों का आश्रय पाकर

 

पुस्तकों का आश्रय पाकर

 

पुस्तकों का आश्रय पाकर

तुम जो चाहे बन सकते हो |

 

चीर कर अज्ञान के तम को

ज्ञान मार्ग पर बढ़ सकते हो |

 

संस्कारों की पूँजी पाकर

तुम जो चाहे बन सकते हो |

 

चीरकर आधुनिकता की बेड़ियाँ

आदर्श राह पर बढ़ सकते हो |

 

आदर्शों की पूँजी लेकर

तुम जो चाहे बन सकते हो |

 

चीर कुविचारों की बेड़ियाँ

सच की राह पर बढ़ सकते हो |

 

आध्यात्म का आश्रय लेकर

तुम जो चाहे कर सकते हो |

 

चीर भौतिक सागर की लहरों को

मोक्ष मार्ग पर बढ़ सकते हो |

 

पुस्तकों का आश्रय पाकर

तुम जो चाहे बन सकते हो |

 

चीर कर अज्ञान के तम को

ज्ञान मार्ग पर बढ़ सकते हो |

 

No comments:

Post a Comment