लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 27 July 2021

मुक्तक

 

 मुक्तक

 

1.


जब तुम्हें रिश्तों की पावनता का बोध होने लगे

जब तुम्हें रिश्तों की मर्यादा का भान होने लगे

जब तुम्हें रिश्ते , जीवन की संजीवनी नज़र आने लगें

तब समझना कि तुम्हारे भीतर सामाजिकता का बीज,  अंकुरित होने लगा है ||

 

2.


जब तुम्हें किताबों से मुहब्बत होने लगे

जब पुस्तकों के विचार , तुम्हारे जीवन को दिशा देने लगें

जब किताबों की दुनिया ही , तुम्हारे जीवन का आधार महसूस होने लगे

तब समझना कि मंजिल की अग्रसर होने से , कोई तुम्हें रोक नहीं सकता ||

 

3.


जब घर  - घर न होकर आशियाँ सा लगने लगे

घर के लोगों में , सामंजस्य बनाने लगे

श्रद्धा और सबूरी से , हर शख्स अलंकृत होने लगे

तब समझना तुम्हारा घर ही देवालय में परिणित हो चुका है ||

 

No comments:

Post a Comment