लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 2 February 2014

ग़ज़ल

ग़ज़ल

तनहा – तनहा सी लग रही है फिजां
एक तेरे आने की आस बाकी है

तनहा – तनहा सी लग रही है फिजां

जी रहां हूँ कुछ इस उम्मीद से
एक तेरे दीदार की आस बाकी है

तनहा – तनहा सी लग रही है फिजां

मनाऊँ किस तरह  इस दिल को ए जालिम
एक तेरी पायल की आवाज बाकी है

तनहा – तनहा सी लग रही है फिजां

करवटों की इन्तिहाँ न पूछो
एक तेरे घूंघट की चाह बाकी है

तनहा – तनहा सी लग रही है फिजां

पाकर मैं तुझे भूल न जाऊं ए मेरी जान
एक तेरी खुशनुमा जुस्तजू बाकी है

तनहा – तनहा सी लग रही है फिजां

पा लिया सब कुछ तुझे पाकर
अब तो क़यामत की रात बाकी है

तनहा – तनहा सी लग रही है फिजां 

No comments:

Post a Comment