लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 11 February 2014

विष्णु स्तुति

विष्णु स्तुति

हे प्रभु विष्णु , हे प्रभु केशव
हम पर हे प्रभु , कृपा करो

हे नारायण , हे प्रभु माधव
हमको अपनी शरण धरो

हे पीताम्बर , हे जनार्दन
चरण – शरण प्रभु राखो अपनी

हे गोविन्द , हे हरि मुरारी
कष्ट हरो , हे प्रभु त्रिपुरारी

हे कमलापति , हे रमापति
जीवन सफल करो हम सबका

हे लक्ष्मीपति हे प्रभु अच्युत
विघ्न हरो , प्रभु धन्य करो

हे इन्दिरापति , हे परमात्मा
जीवन को साकार करो प्रभु 

हे प्रभु , मेरे जीवन दाता
मोक्ष मार्ग प्रस्थित करो तुम

हे प्रभु विष्णु , हे प्रभु केशव

हम पर हे प्रभु कृपा करो 

No comments:

Post a Comment