लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 24 May 2021

अपने पंख तलाशो

 अपने पंख तलाशो 


अपने पंख तलाशो और उन्हें अपनी धरोहर कर लो 

अपना आत्मविश्वास ढूंढो और उसे अपनी अमानत कर लो 


जीवन संघर्ष है और संघर्ष ही जीवन 

अपना हौसला तलाशो और उसे अपनी धरोहर कर लो 


तेरी मंजिल ही है तेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य 

अपनी कोशिशों के कारवाँ को अपनी अमानत कर लो 


क्यूं कर बिखर जाएँ सपने और सपनों का सच 

खुद को कर बुलंद अपने प्रयासों को अपनी धरोहर कर लो 


No comments:

Post a Comment