लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Saturday, 24 September 2016

मेरे जीवन को दिशा दो कान्हा

मेरे जीवन को दिशा दो कान्हा

मेरे जीवन को दिशा दो कान्हा
अपने चरणों में मुझको जगह दो कान्हा

मेरी हर एक कोशिश में रहो तुम शामिल
मुझे मेरी मंजिल का पता दो कान्हा

मेरे सपनों को सजा दो कान्हा
मुझको अपना दास बना लो कान्हा

मुझको तुझसे हो प्रीति कान्हा
'तुझ पर खुद को लुटा दूं कान्हा

मुझको वृन्दावन बुला लो कान्हा
मुझको भी अपनी लीला दिखा दो कान्हा

मुझको हरिद्वार बुला लो कान्हा
अपना सेवक मुझको बना लो कान्हा

हर पत्र मैं तेरा ध्यान करूँ
तुझे मन मंदिर में बसाऊँ कान्हा

मेरे घर को अपना आशियाँ बनाओ कान्हा
मुझे भी मोक्ष राह पर लाओ कान्हा








No comments:

Post a Comment