लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 11 September 2016

मैंने उसकी यादों को


मैंने उसकी यादों को

मैंने उसकी यादों को
अपनी जिन्दगी का
हिस्सा कर लिया
उसकी वो
चंचल मुस्कान
मेरे जीने का
सबब हो गयी
उसका रूठना
मुझ पर अपना
अधिकार जताना
मेरी यादों का
सफ़र हो गयीं
उसके तन की
भीनी भीनी
खुशबू
बस एहसास ही
काफी है
स्वयं को
उसकी यादों के
पालने में झुलाने के लिए
यही तो मुहब्बत की
इन्तिहाँ है

No comments:

Post a Comment