लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 11 September 2016

अश्रुपूर्ण नेत्रों से



अश्रुपूर्ण नेत्रों से

अश्रुपूर्ण नेत्रों से
अपने दिल के टुकड़े
की
जिन्दगी की भीख
मांगतीं
एक अभागी
माँ की
दिल की पीर
जातिवाद का
शिकार हो
समाज के
ठेकेदारों से
बारबार
प्रश्न  करती
क्या यही है
प्रजातंत्र में
जीने की सज़ा








No comments:

Post a Comment