लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 31 May 2020

ये कैसी पनघट की डगर


ये कैसी पनघट की डगर

ये कैसी पनघट की डगर ,जिसका न कोई हमसफ़र 
चल पड़े घर की ओर , सूझती नहीं कोई डगर

जिसने पूछा हाल मेरा, वो हो गया मेरा रहबर
जिसको न मिला रहबर , वो भटक रहा दर  - दर

सड़कों पर हैं  बच्चे जन्मे , ट्रेनों ने भी सही ये पीड़ा
अभिमानी नेता न जाग रहे, किसे सुनाएँ विपदा

सड़कें लहू की हो रही प्यासी , ट्रेन भी जुल्म ढहाए
किसको रोयें किसे न रोयें , कोई तो घर पहुंचाए

पैदल जंग बहुत हैं हारे, कुछ भूखन के मारे
नेतन से अब हुआ मोहभंग , पड़ेंगे वोटन के लाले

पार्टी फण्ड के दानी अब सब छुपे कहाँ  हैं सारे
मानवता चीख  - चीख पुकारती, निकलो नेताओं के प्यादे

धर्म के ठेकेदारों के अब दर्शन नहीं हैं होते
धर्म का डंका पीटने वाले, अब हैं घरों में सोते

मानव बदला मानवता बदली , मानव हुआ अनाथ
सबके दाता राम तो फिर हमरे कौन हैं नाथ

माँ बहनों का प्यार, आ रहा याद हम सबको
कष्ट की इस त्रासदी में , कोई बचाओ हमको

कोरोना की मार ने सबसे ज्यादा हमें रुलाया
राजनीति के ठेकेदारों से रूबरू हमें कराया

No comments:

Post a Comment