लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 14 October 2013

आओ मिल प्रण करैं हम

आओ मिल प्रण करैं हम

आओ मिल प्रण करें हम
नव जीवन मस्तक धरें हम
करें पुष्पित संस्कृति
करें मुखरित संस्कार
आओ मिल प्रण करें हम

कर्म के हम धनी हों
भाग्य निर्माण करें हम
नव आदर्श निर्मित करें  हम
आँधियों से न डरें हम
आई मिल प्रण करें हम


कलह से परे हों हम
कर्मशील धर्मशील बने हम
स्वतन्त्र मौलिक विचार धरें हम
सदाचारी सत्संग वरें हम
आओ मिल प्रण करें हम

सर्वोत्तम कृति बनें हम
पुण्यशील आत्मा कहें सब
सत्कीर्ति, सत्यनिष्ठा मार्ग हो
कार्यसाधक , स्वाभिमानी बनें हम
आओ मिल प्रण करें हम

सूरजमुखी सा दमकें हर पल
सूर्य सा चमकें हर क्षण
सुव्यवहार , सुशील, सुशिक्षित
अनमोल जीवन बनें हम
आओ मिल प्रण करें हम
नव जीवन मस्तक धरें हम




No comments:

Post a Comment