लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 18 February 2020

क्षणिका


क्षणिका

बार - बार मुसाबतों का दौर
उसके सामने आ खड़ा होता है
वह सोचता
आखिर इस हेतु
उसका ही चयन क्यों?

स्वयं को प्रेरित कर
उठ खड़ा होता वह
जीत की कामना के साथ

हर बार मुसीबत को
हार का सामना करना पड़ता

वह अटल पर्वत की भांति
अट्टहास करता

स्वयं को पहले से भी
ज्यादा बलशाली, सहनशील
महसूस करता

फिर उठ खड़ा होता
इस आस में
कि कहीं
एक और मुसीबत
उसके धैर्य की परीक्षा लेने .........................



No comments:

Post a Comment