लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 18 February 2020

जीवन


जीवन

जीवन के हर क्षण , हर पल
हर बार नया होता जीवन

जिन्दगी के हर एक रंग के साथ
नया होता जाता जीवन

कभी खुशियों का दौर
कभी ग़मों की बारिश

हर बार एक नए रंग में
स्वयं को पिरोता जीवन

कभी जिन्दगी की भागमभाग
तो कभी जिन्दगी का खालीपन

दे जाता कुछ नया हर बार
कर जाता कुछ अलग सा जीवन

कभी पीर दिलों की मिटाता
तो कभी रिश्तों के पालने में झुलाता

कभी तीस बन कर उभरता
तो कभी मरहम हो जाता जीवन

जीवन के हर पल
कुछ नया होता जाता जीवन



No comments:

Post a Comment