लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 18 February 2020

मुस्कान - क्षणिका


मुस्कान

अपने चहरे की मुस्कान को ही
उसने बना लिया
अपनी जिन्दगी की किताब
लोग आते
उसके मुस्कुराते शेहरे को देख
उस मुस्कराहट के पीछे  के
सत्य से
स्वयं को भिज्ञ करने की
कोशिश करते
तो कुछ इस आशा में
मुस्कराहट का मूल्यांकन करते
कि
कहीं इस
मुस्कराहट के पीछे
अनंत पीड़ा से
उबर आने का
अनंत सुख तो नहीं






No comments:

Post a Comment