लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 14 April 2013

कर्म कर कर्म कर


कर्म कर कर्म कर

पाप पुण्य के चक्कर में
मत पड़ प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
परिणाम की चिंता में
नींद हराम मत कर प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
जीवन बहती
धारा का नाम है
हो सके तो जीवन में
कुछ अच्छे काम कर ले प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
आत्मा पवित्र कर
परमात्मा में
लीन हो प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
सद्चरित्र धरती पर
जीवता हर मुकाम है
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
निराशा के झूले में
झूलना मत प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
योग का आचमन कर
आत्मा को पुष्ट कर प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
जीवन बहती नदी है
विश्राम ना कर प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
मन है चंचल पर
आत्मा पर अपनी
अंकुश लगा प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
जीना है धरा पर तो
पुन्यमूर्ती  बन कर जी प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
सत्कर्म पूजनीय परमात्मा
दर्शन देत प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
जीवन लगाम कस
अल्लाह को सलाम कर प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
बंधनों के मोह में
तू ना पड़ प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
शांत स्वभाव
मृदु वचन बोल प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
निर्बाध तू बढ़ा चल
भक्ति का आँचल पकड़
जीवन राह विस्तार कर ले प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
साँसों की डोर की मजबूती का
भरोसा नहीं है
उड़ सके तो सद्ज्ञान के
आसमान में उड़ प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
अधर्म की राह छोड़
धर्म पथ से नाता जोड़
किस्मत संवार ले
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे
छूना है आसमान
पाना है उस पुण्यमूर्ति
परम परमात्मा को
जीवन को अपने
कर्म पथ पर निढाल
कर ले प्यारे
कर्म कर कर्म कर
कर्म कर ले प्यारे

No comments:

Post a Comment