Friday 13 January 2023

सदविचारों की लड़ियाँ

 सदविचारों की लड़ियाँ

सदविचार


1. कामनाओं में उलझना , खुद को परमात्मा से दूर ले जाना है |

2. जीवन का लक्ष्य आत्मबोध हो कामनाएं नहीं |

3. कर्मप्रधान आचरण भाग्य को पोषित करता है |

4. आपके अधिकारों का सही दिशा में प्रयोग आपको कर्तव्यपरायण सिद्ध करता है |

5. औचित्यपूर्ण कार्य पर समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है |

6. उत्कर्ष और पराभव जीवन की दो स्थितियां हैं जिनका सामना हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में करना पड़ता है |

7. ब्रह्म चाहे आकार से सुशोभित हो या निराकार , उसे पाना ही मोक्ष है |

8. संस्कारों से पोषित चरित्र समाज को दिशा देते हैं एवं प्रेरणा का स्रोत होते हैं |

9. संस्कृति और संस्कारों पर विश्वास धर्म पर विश्वास को बल देता है |

10. जीवन का प्रथम उद्देश्य चारित्रिक परिपक्वता होना चाहिए |

11. सार्थक प्रयास ही आपको आपकी मंजिल की ओर अग्रसर होने में सहायक होते हैं |

No comments:

Post a Comment