लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Friday, 13 January 2023

छन्न पकैया – छन्न पकैया – व्यंग्य - कविता

 छन्न पकैया – छन्न पकैया – व्यंग्य - कविता 

छन्न पकैया – छन्न पकैया
छन्न पे बैठा मोर

नेता सारे खा रहे
पेंशन झकझोर

पेंशन झकझोर
कि नीयत भरे न इनकी

मुद्दों से भटकाते जनता को
चुनाव के वक़्त मचाते शोर

चुनाव के वक़्त मचाते शोर
कि जनता वादों से हो गयी बोर

कि जनता वादों से हो गयी बोर
कि कब तक इनको झेलें भैया

कि कब तक इनको झेलें भैया
डूब रही जनता की नैया

डूब रही जनता की नैया
कौन है इनको खेवैया

कौन है इनको खेवैया
वोट की कीमत जानो

वोट की कीमत जानो
नेताओं को सबक सिखाओ

नेताओं को सबक सिखाओ
इनको कुर्सी से गिराओ

इनको कुर्सी से गिराओ
बेचारी जनता को बचाओ

बेचारी जनता को बचाओ
इन सबको काम दिलाओ

इन सबको काम दिलाओ
देश की अखंडता को बचाओ

देश की अखंडता को बचाओ
देश को आगे बढ़ाओ

देश को आगे बढ़ाओ
धर्म की राजनीति से बचाओ

धर्म की राजनीति से बचाओ
अपने दम पर आगे बढ़ो

अपने दम पर आगे बढ़ो
अपने दम पर आगे बढ़ो

No comments:

Post a Comment