लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 6 June 2012

प्यार

प्यार की बोली का

प्यार की बोली का
प्यार से जवाब दो
प्यार के पालने में
जिन्दगी गुज़ार दो

प्यार एक एहसास है
घृणा को त्याग दो
प्यार की बोली का
प्यार से जवाब दो


प्यार से बोलो सभी से
प्यार से मिलो सभी से
प्यार एक उल्लास है
यह नहीं उपहास है


प्यार की बोली का
प्यार से जवाब दो

 भावना प्यार की
प्यार से जगा के देख
अश्रुपूर्ण नेत्रों में
आस तो जगा के देख

दिल में किसी के प्यार की
ज्योति तो जगा के देख
प्यार मंद – मंद पवन
यह नहीं आघात है

प्यार एक चाहत है
प्यार विश्वास है
प्यार पतवार है
प्यार अलंकार है

प्यार को पतवार बना
जीवन संवार लो
प्यार की बोली का
प्यार से जवाब दो


No comments:

Post a Comment