लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) से हैं और अभी डेराबस्सी (पंजाब) में रह रहे हैं |

Saturday, 3 November 2018

चाँद की चांदनी सी हो रोशन शख्सियत मेरी


चाँद की चांदनी सी हो रोशन शख्सियत मेरी
चाँद की चांदनी सी रोशन शख्सियत मेरी हो जाए तो अच्छा हो

सूर्य सा तेज , मेरे यौवन की पूँजी हो जाए तो अच्छा हो

कोमल ह्रदय , मधुर वाणी मेरे चरित्र का हिस्सा हो जाए तो अच्छा हो
तुझ पर भरोसा मेरी इबादत का मर्म हो जाए तो अच्छा हो

मेरी कोशिशों पर तेरे करम का साया जो हो जाए तो अच्छा हो
मेरे अरमानों को तेरे करम  का आसमां नसीब हो जाए तो अच्छा हो

मेरे मन मंदिर में मेरेराम तेरा नाम बस जाए तो अच्छा हो
मेरी पीड़ा , मेरे कष्ट तेरे नाम से काफूर हो जाएँ तो अच्छा हो

मेरी जिन्दगी तेरे दर की अमानत हो जाए तो अच्छा हो
अपनी इबादत में मुझको जो तू गिरफ्तार कर ले तो अच्छा हो

 मेरे दिल के उपवन में तेरे नाम के दो चार फूल खिल जाएँ तो अच्छा हो
मेरी आँखों में तेरी छवि का विस्तार जो हो जाए तो अच्छा हो

मेरे हाथ उठें तो बस दुआ में तेरी , ऐसा गर हो जाए तो अच्छा हो
मेरा सर तेरी इबादत में झुके गर ऐसा हो जाए तो अच्छा हो

तेरे करम से मेरा भी अभिनन्दन हो जाए तो अच्छा हो
तेरे करम से मेरी कलम को तारीफ़ का आसमां नसीब हो जाए तो अच्छा हो

द्वारा

अनिल कुमार गुप्ता
पुस्तकालय अध्यक्ष
के वी सुबाथू 

दो गज ज़मीं की आस में


दो गज ज़मीं  की आस में

दो गज ज़मीं की आस में, जिए जा रहे हैं हम
खुद को खुदा का बंदा , किये जा रहे हैं हम

जन्नत हो नसीब हमें, ये इबादत ,किये जा रहे हैं हम
इंसानियत को मकसदे  - जिन्दगी, किये जा रहे हैं हम

अपनी कोशिशों को खुदा की अमानत , किये जा रहे हैं हम
अंदाज़ मुहब्बत के बयाँ, किये जा रहे हैं हम

खुद को खुदा की राह में निसार , किये जा रहे हैं हम
खुद को खुदा की राह में आदिल , किये जा रहे हैं हम

मुहब्बत की आस में खुदा से उम्मीद , किये जा रहे हैं हम
आहिस्ताआहिस्ता ही सही , उस खुदा के मुरीद हुए जा रहे हैं हम

इबादत को अपनी जिन्दगी का मकसद , किये जा रहे हैं हम
करम है उस खुदा का , जिये जा रहे हैं हम

खुद को उस खुदा की निगाह में, काबिल किये जा रहे हैं हम
कायदे को उस खुदा के, मकसदेजिन्दगी किये जा रहे हैं हम

खिदमत में उस खुदा के बन्दों की, निसार खुद को किये जा रहे हैं हम
चार कन्धों की आस में, जिए जा रहे हैं हम

इस नाचीज़ का आदाब क़ुबूल कर मौला


इस नाचीज़ का आदाब क़ुबूल कर मौला


इस नाचीज़ का आदाब क़ुबूल कर मौला
तेरी इबादत को मेरी आरज़ू कर मौला

अपने करम से मुझको आलिम कर मौला
अपने करम का इज़हार कर मौला

मेरे आशियाँ को अपना आशियाँ कर मौला
मुसीबतों के दौर से निज़ात दे मौला

मेरी आरज़ू  -   - इबादत को अपनी इजाज़त अता कर मौला
मुझको अपने दर का चराग कर मौला

मेरे प्रयासों को दिशा दे मौला
अपनी खुशबू से मेरा आशियाँ रोशन कर मौला

तेरे दर को मेरा सलाम क़ुबूल हो मौला
इस नाचीज़ को अपना शागिर्द कर मौला

तेरे करम से जी रहा हूँ मौला
इस नाचीज़ का तुझ पर एतबार बरकरार हो मौला

इस मुसाफिर को राह दिखा मौला
मेरी इबादत क़ुबूल कर मौला