लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Friday, 18 March 2016

तेरी तलाश है मुझको

तेरी तलाश है मुझको
तू छुपी है कहाँ
खुदा करे मेरी तलाश को
मंजिल हो नसीब

नशीली तेरी आँखों में
डूबने की आरज़ू मेरी
खुदा करे मेरी आरज़ू को
मंजिल हो नसीब

तेरे इनकार में भी
इकरार का एहसास होता है मुझे
खुदा करे इनकार में भी तू
इकरार का एहसास करे

जिन्दगी तेरे बगैर गुजर जाए
मुझे मज़ूर नहीं
खुदा करे मेरा आशियाँ
रोशन हो तुझसे

No comments:

Post a Comment