लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 11 September 2017

मुक्तक

१.

शब्द और विचार ही थे जिनकी धरोहर

वे साहित्य जगत का नूर हो गए


२.

यह जीवन कितनी कल्पना और कितना
सच

किसी नवजात के चेहरे पर मुस्कराहट

लाकर इस सच का एहसास करें 




3.


बालपन को चाँद सितारों की टोह लेने से
मत रोको

एक दिन आयेगा जब वे भी खेलेंगे
सितारों के संग

4.


बालपन को सजाओ और संवारकर देखो

संस्कृति और संस्कारों की धरोहर हो
जायेंगे वो एक दिन


5.


ज़मीं  पर रेंगते जीव से , जीवन की
जद्दोजहद सीखो

पहाड़ की चोटी पर इतराती चढ़ती
चीटियों से जीवन का सत्य जानो


क्यों कर लोग कर लेते हैं जीवन से
किनारा
पक्षियों के आसमां पर उड़ने का मर्म
पहचानो



No comments:

Post a Comment