लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Saturday, 12 November 2016

जिन्दगी तुझ पर भरोसा किया हमने

जिन्दगी तुझ पर भरोसा किया हमने

जिन्दगी तुझ पर , भरोसा किया हमने
जाने ये क्या , सिला दिया तूने

सोचते थे , तुझे मना लेंगे
जाने क्यों , ठुकरा दिया तूने

कोशिश थी , अमानत कर लेंगे तुझे
जाने क्यों , पराया कर दिया तूने 

अरमां थे जिन्दगी , तुझको करेंगे रोशन
जाने क्यों , बिसरा दिया तूने

तुझे पलकों पर सजाने की थी , ख्वाहिश मेरी
जाने क्यों खुद को , सजा दी तूने

आगोश में उस ख़ुदा की , बैठने के थे अरमां मेरे
जाने क्‍यों खुद से खुद को , जुदा किया तूने

आब -ए - आईना ( दर्पण की चमक) की तरह , रोशन करना चाहता था तुझे
जाने क्‍यों आबरू , खाक में मिला दी तूने

तेरे आशियाने को जन्नत सा , देखने की थी ख्वाहिश मेरी
जाने क्यों अन्धकार से , रिश्ता बना लिया तूने

जिन्दगी तुझ पर , भरोसा किया हमने
जाने ये क्या , सिला दिया तूने

सोचते थे , तुझे मना लेंगे
जाने क्यों , ठुकरा दिया तूने





No comments:

Post a Comment