Monday 7 November 2016

रिश्तों की अपनी दुनिया, रिश्तों की अपनी मंजिल

रिश्तों की अपनी दुनिया , रिश्तों की अपनी मंजिल

रिश्तों की अपनी दुनिया , रिश्तों की अपनी मंजिल
रिश्तों की अपनों रें , रिश्तों के अपने दिन

रिश्तों से संवरते रिश्ते, रिश्तों से पनपता धर्म
रिश्तों की पावनता में समर्पण , रिश्तों का अपना अभिनन्दन

रिश्तों से पनपती कुलीनता, रिश्तों से पुष्पित होती मर्यादा
रिश्तों की महिमा अनुपम, रिश्तों की महिमा पावन

रिश्तों का अपना उपवन, रिश्तों का अपना मरुस्थल
रिश्तों की अपनी गैली , रिश्तों की अपनी खुशबू

रिश्तों की अपनी व्याकुलता, रिश्तों की अपनी सहजता
रिश्तों की अपनी अभिलाषा, रिश्तों की अपनी सीमा

रिश्तों की अपनी विशालता, रिश्तों का अपना आसमां
रिश्तों की अपनी मासूमियत, रिश्तों की अपनी शालीनता

रिश्तों का अपना सुख, रिश्तों का अपना विश्वास
रिश्तों की अपनी धुंध, रिश्तों की अपनी पावन पवन

रिश्तों की अपनी शंकर, रिश्तों का अपना संगीत
रिश्तों की अपनी चंचलता , रिश्तों का अपना बचपन




No comments:

Post a Comment