लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Friday, 16 December 2016

इस ज़मीं को चलो सितारों से सजा दें


इस ज़मीं को चलो सितारों से सजा दें


इस ज़मीं को चलो , सितारों से सजा दें
क्यों दूर करें आसमां में , सितारों की तलाश

इस ज़मीं को चलो , चाँद सा कर दें रोशन
क्यों करें दूर आसमां में , चाँद की तलाश

इस ज़मीं को चलो फूलों की , खुशबू से कर दें रोशन
क्यों कहीं दूर उपवन में करें , खुशबू की तलाश

इस ज़मीं को चलो कर दें , बचपन की खुशबू से रोशन
क्यों कहीं दूर चलें और करें , बचपन की आहट की तलाश

इस ज़मीं को चलो कर दें , जीवन की खुशबू से रोशन
क्यों कहीं दूर चलें और करें , जीवन की तलाश

इस ज़मीं को चलो कर दें , इंसानियत के ज़ज्बे से रोशन
क्यों कहीं दूर करें इंसानियत के , रखवालों की तलाश

इस ज़मीं को चलो कर दें ,उस खुदा की इबादत से रोशन
क्यों कहीं दूर आसमां में करें , उस खुदा की तलाश

इस ज़मीं को उस खुदा की , जन्नत सा करें रोशन
क्यों कहीं दूर चलें और करें , जन्नत की तलाश








No comments:

Post a Comment