लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Friday, 30 October 2015

खिताबों से मुझको न नवाज़ो यारों

खिताबों से मुझको न नवाजो यारों

खिताबों से मुझको न नवाजो यारों
पलकों पर मुझको न सजाओ यारों

जीतना चाहता हूँ मैं खुद को
अभिमानी मुझको न बनाओ यारों

खिलने दो . फूलों सा महकने दो मुझको
सच की राह से मुझकों न भटकाओ यारों

सद्विचारों की गंगा बहानी है मुझको
फ़लक  से ज़मीं पर मुझको न गिराओ यारों

इम्तिहां जिन्दगी के अभी और हैं बाकी
इमारत आदर्शों की न ढहाओ यारों

इंसानियत की राह पर बढ़ने दो मुझे
इरादे से मेरे मुझको न भटकाओ यारों

उम्मीदों पर सबकी खरा उतरना है मुझको
मंजिल से मुझको न डिगाओ यारों

कायल हूँ मैं उसका , उस पर एतबार है मुझको
खुदा की राह से मुझे न बहकाओ यारों







No comments:

Post a Comment