लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 25 October 2016

सितारों को रोशन होने दो

सितारों को रोशन होने दो

सितारों को रोशन होने दो
चाँद को चांदनी बिखेरने दो

सरिता को पावन हो बहने दो
पक्षियों को गुनगुनाने दो

'पुष्पों को कुसुमित होने दो
'हबाओं को खुशबू का समंदर हो जाने दो

बचपन को खिल जाने दो.
इस उपवन को महक जाने दो

हिमालय का सीना चौड़ा हो जाने दो.
पुस्तकों को ज्ञान के भण्डार से  जाने दो

आंसुओं को बह जाने दो
दिल की पीर दिख जाने दो

गम को सीने से न लगाकर रखो
गुमों को आंसू बन बह जाने दो

मंगल सक्षी प्रयास हो जाने दो
मंजिलों पर कदम पड़ जाने दो

पावन सभी के विचार हो जाने दो
पावन संस्कारों की गंगा बह जाने दो

क्यूं न करें हम इस जीवन से मुहब्बत
इस दुनिया को मुहब्बत का समंदर हो जाने दो



No comments:

Post a Comment