लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 25 October 2016

तेरी इबादत की खुशबू से

तेरी  इबादत की खुशबू से महके मेरी सुबह - शाम

तेरी इबादत की खुशबू से महके 
मेरी सुबह - शाम तो अच्छा हो

तेरे क़दमों में मेरी जिन्दगी की सुबह शाम 
गुज़र हो तो अच्छा हो

कोशिशें मेरी मकसदे - इंसानियत 
 हो जाएँ तो अच्छा हो

मेरे मालिक मुझ पर तेरी इनायते - करम
 हो जाए तो अच्छा हो

मुझे मेरी वेदनाओं से मुक्ति 
 मिल जाए तो अच्छा हो

मेरी जिन्दगी का मकसद 
 मकसदे - खुदाई , हो जाए तो अच्छा हो

मैं उस खुदा के दर का कारिंदा 
 हो जाऊं तो अच्छा हो

चलें मेरे कदम उस खुदा की राह पर 
तो अच्छा हो

मेरी कलम का जादू चारों दिशाओं में 
 रोशन हो जाए तो अच्छा हो

मेरी सरकार मेरी जिन्दगी तेरी अमानत 
हो जाए तो अच्छा हो




No comments:

Post a Comment