लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 23 October 2016

नज़र जो बदलोगे, नज़ारे बदल जायेंगे

नज़र जो बदलोगे, तो नज़ारे बदल जायेंगे

नज़र जो बदलोगे, तो नज़ारे बदल जायेंगे
करोगे जो कोशिश, किनारे मिल जायेंगे

निखारोगे जो खुद को, नज़ारे बदल जायेंगे
रहोगे जो आत्मविश्वास से भरपूर, सपने संवर जायेंगे

करोगे जो प्रकृति से प्यार, नज़ारे बदल जायेंगे
रहोगे जो जोश से भरपूर, प्रयास निखर जायेंगे

इबादत से बनाया जो रिश्ता, जेहन बदल जायेंगे
दर्द जो दूसरों का सिया, रिश्ते निखर जायेंगे

गुमसुम जो रहेंगे , गुमनाम हो जायेंगे
कर लेंगे जो खुदा से रिश्ता, जन्नत को गले

ही गर्दिशों से भरे दिन , जो न भूल पायेंगे
बना लिया जो इंसानियत से रिश्ता, रिश्ते बदल जायेंगे

किया जो खुदा पर एतबार, उस खुदा की अमानत हो जायेंगे
करोगे जो खुदा के बन्दों की खिदमत, , जन्नत नसीब हो जायेंगे

'ख्वाहिशों से जो किया किनारा, दर्द कम हो जायेंगे
कलम को किया जो अपने ख्वाबों का हमसफ़र, रोशन इल्म के चराग हो जायेंगे





1 comment: