लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 28 November 2018

चंद क्षणिकाएं


चंद क्षणिकाएं

1
आंसुओं की भी होती है अपनी जुबां
बहते हैं तो दिल की गहराइयों तक
संवेदनाओं का एक ज्वार  - भाटा सा
स्वयं ही एहसास जगा देता है

2
एक लम्हा ख़ुशी से
लबालब जिन्दगी
खुशियों का समंदर रोशन कर
जिन्दगी को और भी हसीं बना देती है

3
समय की रेखा पर बदलती नारी
कुंठा के पिंजरे से बाहर आ
स्वयं को हौसलों और उम्मीदों से पोषित कर
बिखेरने लगी है जीवन में खुशियाँ

4
उम्मीदों की सतरंगी किरणें
हौसला ज़माने को बदल देने का
और इरादा आसमां छू लेने का
काफी है खुला आसमां पाने के लिए


No comments:

Post a Comment