लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 28 November 2018

सचमुच की अब कोई सहर दे या मेरे खुदा


सचमुच की अब कोई सहर दे या मेरे खुदा

सचमुच की अब कोई सहर दे ए मेरे खुदा
अपने बन्दों को अपना अज़ीज़ कर ए मेरे खुदा
इनके दिलों में इबादत का जज्बा रोशन कर ए मेरे खुदा
सचमुच की अब कोई सहर दे ए मेरे खुदा

इबादते  - इल्म से रोशन हो ये ज़मीं
तेरे करम का अब कोई सिला हो मेरे खुदा
मेरी इबादत गीत गीत बनकर ग़ज़ल बनकर निखरे
सचमुच की अब कोई सहर दे ए मेरे खुदा

अपने बन्दों के दिलों में पैदा कर ज़ज्बा  - ए  - इंसानियत
इनके दिलों में रिश्तों के लिए मुहब्बत पैदा कर ए मेरे खुदा
रोतों के ये हँसा सकें , गिरतों को संभाल सकें
सचमुच की अब कोई सहर दे ए मेरे खुदा

पाकीज़गी इनके दिलों में , इबादत बन हो रोशन
हर एक शख्स तेरा नूर बन रोशन हो ए मेरे खुदा
इस ज़मीं को जन्नत के एहसास से कर रोशन
सचमुच की अब कोई सहर दे ए मेरे खुदा



No comments:

Post a Comment